छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को एक और छुट्टी, गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

SHARE:

पहले ऐच्छिक अवकाश की सूची में था पर्व, राज्य सरकार ने संशोधित आदेश जारी कर सामान्य अवकाश में किया शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर पहले से घोषित ऐच्छिक अवकाश को संशोधित करते हुए सार्वजनिक/सामान्य अवकाश की श्रेणी में शामिल कर दिया है।

ऐच्छिक अवकाश को किया गया संशोधित

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक GENS&2101/3340/2026/GAD-5 के अनुसार, इससे पहले 6 नवंबर 2025 को जारी अधिसूचना के तहत गोवर्धन पूजा के लिए 9 नवंबर 2026, सोमवार को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। अब राज्य शासन ने संशोधन करते हुए इस पर्व को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश की सूची में शामिल कर लिया है।

9 नवंबर को शासकीय कार्यालयों में रहेगा अवकाश

सरकार के इस फैसले के बाद 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के अवसर पर संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस निर्णय से राज्य के सरकारी कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

गोवर्धन पूजा दीपावली के बाद मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। छत्तीसगढ़ में भी यह पर्व धार्मिक आस्था और परंपरा के साथ मनाया जाता है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई