Chhattisgarh Election 2026: दिसंबर में निकाय-पंचायत चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम

SHARE:

नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप चुनाव की तैयारियां शुरू, 29 सितंबर को जारी हुआ निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में प्रस्तावित नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने और उसके पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग की ओर से 29 सितंबर 2026 को पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया।

नगरपालिका चुनाव के लिए 417 पदों की प्रक्रिया

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के अनुसार नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए कुल 417 पदों के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। इनमें नगर निगमों के महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष और पार्षद पद शामिल हैं।

आम निर्वाचन के तहत भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली और बीरगांव नगर निगमों के महापौर पदों के अलावा 13 अध्यक्ष और 400 पार्षद पदों के लिए भी प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

उप चुनाव के लिए भी मतदाता सूची का पुनरीक्षण

नगरपालिका उप निर्वाचन के लिए भी निर्वाचक नामावली तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत 1 अध्यक्ष और 6 पार्षद पदों के लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है।

दिसंबर में होने हैं आम और उप चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार दिसंबर 2026 में नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायतों में होने वाले आम एवं उप चुनाव के मद्देनजर निर्वाचक नामावली को तैयार और अद्यतन किया जा रहा है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद चुनाव की आगामी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

चुनाव आयोग की इस पहल के साथ ही संबंधित नगरीय निकायों और पंचायत क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों का सिलसिला तेज होने की उम्मीद है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment