बारिश थमते ही निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, कलेक्टर ने एजेंसियों को दिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश

SHARE:

जिले में चल रहे और नए निर्माण कार्यों की समीक्षा, अक्टूबर से पहले पूरी करनी होगी जरूरी प्रक्रिया

जिला मुख्यालय। जिले में संचालित महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को गति देने और नए कार्यों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के लिए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिला कलेक्टोरेट में निर्माण एजेंसियों एवं संबंधित ठेकेदारों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की प्रगति के साथ नए कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति, तकनीकी स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की गई।

जून तक कार्य पूर्ण करने की तैयारी

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि बारिश थमने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। आगामी जून माह तक निर्धारित कार्यों को पूरा करने के लिए सभी निर्माण एजेंसियां अभी से ठोस एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समयसीमा में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अक्टूबर से पहले पूरी हो सभी औपचारिकताएं

नए निर्माण कार्यों को लेकर कलेक्टर ने निर्देश दिया कि डीपीआर तैयार करने, प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने, टेंडर प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई अक्टूबर माह से पहले पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं पहले से पूरी रहने पर बारिश के बाद और अक्टूबर से निर्माण कार्यों को तेजी से जमीनी स्तर पर शुरू किया जा सकेगा।

गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों एवं ठेकेदारों को कार्यों की गुणवत्ता के साथ समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्माण कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा की जाए, ताकि जिले में चल रही विकास परियोजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर आमजन को मिल सके।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई