चांदनी-बिहारपुर में 33 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला घटनाक्रम

SHARE:

सूरजपुर। जिले के चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नवगई चौक के पास एक युवक 33 केवी हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर बैठा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

टावर पर बैठा रहा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक काफी देर तक हाईटेंशन बिजली टावर पर बैठा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया गया। घंटों तक चले इस घटनाक्रम के कारण मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।

सुरक्षित नीचे उतरा युवक

काफी देर बाद युवक खुद ही टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। युवक टावर पर क्यों चढ़ा था, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई