बालोद। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को बालोद जिले के विकासखंड मुख्यालय डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित करेंगे।
67 लाख से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के बैंक खातों में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में कुल 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि का अंतरण करेंगे।
बिहान दीदी और स्व-सहायता समूहों का होगा सम्मान
कार्यक्रम में बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के योगदान को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में महिला सशक्तिकरण और स्व-सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की योजनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।






























