नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे विधायक किरण सिंह देव से मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
मुख्यमंत्री साय ने किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने विधायक को उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य लाभ ले रहे किरण सिंह देव से आत्मीय बातचीत की और उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर सक्रिय होने की कामना व्यक्त की।






























