फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच
रायगढ़। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मंगलवार सुबह एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मरीज का शव अस्पताल के गायनिक वार्ड स्थित बाथरूम में मिला, जिसके बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
बाथरूम में मिला शव
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मरीज द्वारा कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन एवं पुलिस को जानकारी दी गई।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान, आत्महत्या के संभावित कारणों तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आने की संभावना है।















































