Road Accident Raigarh : घरघोड़ा-छाल मार्ग पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक गंभीर घायल

SHARE:

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा-छाल मुख्य मार्ग पर कटंगडीह के पास शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दो ट्रेलरों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

एक चालक गंभीर घायल, दूसरा सुरक्षित

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना में शामिल एक ट्रेलर का चालक कथित रूप से नशे की हालत में था। टक्कर में उसके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं दूसरे ट्रेलर का चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।

मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए क्षतिग्रस्त ट्रेलरों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की, जिससे यातायात सामान्य हो सके।

ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने घरघोड़ा-छाल मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर चिंता जताते हुए प्रशासन से नियमित जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई