NEET Success Raigarh : एकलव्य विद्यालय छोटे मुड़पार के 3 छात्रों ने NEET-2026 में रचा इतिहास, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे सम्मानित

SHARE:

रायगढ़। रायगढ़ जिले के विकासखंड खरसिया स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छोटे मुड़पार के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने NEET-2026 में शानदार सफलता हासिल कर जिले, विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर 28 जुलाई को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भेंट-संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उनके सम्मान करेंगे।

तीनों विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विद्यालय के छात्र राजू राठिया ने 720 में से 405 अंक, धेनु राठिया ने 375 अंक और डिगेंद्र राठिया ने 374 अंक प्राप्त कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। आदिवासी क्षेत्र से आने वाले इन विद्यार्थियों की उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बनी है।

एकलव्य विद्यालयों का दिखा उत्कृष्ट परिणाम

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का उद्देश्य दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी उपलब्ध कराना है। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हैं।

मेहनत और लगन से हासिल की सफलता

सीमित संसाधनों के बावजूद तीनों विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और विद्यालय के मार्गदर्शन से राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनकी उपलब्धि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

मुख्यमंत्री निवास में होगा सम्मान

मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित भेंट-संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीनों सफल विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे। यह सम्मान न केवल विद्यार्थियों के लिए गौरव का क्षण होगा, बल्कि विद्यालय के अन्य छात्रों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई