खरसिया/ भाजपा नगर मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक 91, वार्ड नंबर 14 में यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” 136 वाँ एपिसोड भाजपा कार्यकर्ता व वार्डवासियों द्वारा रुचि पूर्वक सुना गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला भाजपा “मन की बात” कार्यक्रम प्रभारी रायगढ़ शशिकांत राठौर, पार्षद रेखा केथलिया, जिला मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा अमित साहू, बूथ अध्यक्ष किशोर शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता राधे केथलिया, जय अंबवानी, पत्रकार राघवेन्द्र वैष्णव, संतोष जायसवाल, धीरज कैथलिया आदि उपस्थित रहे, सभी ने मन की बात सुनी।
‘मन की बात’ – 136वाँ एपिसोड (26 जुलाई 2026) का मुख्य बिंदु रहा…
- कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री ने देश के वीर सैनिकों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके साहस और बलिदान को याद किया।
- युवा शक्ति का सम्मान करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं, छात्रों और नवाचार करने वाले युवाओं की सराहना की।
- आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करने पर बल दिया और कहा कि भारत रक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है।
- भारतीय रक्षा तकनीक और स्वदेशी उपकरणों पर दुनिया का बढ़ता भरोसा देश के लिए गर्व की बात बताया।
- नई पीढ़ी को देश के वीरों की गाथाओं से प्रेरणा लेने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
- विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा की।
- ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने के लिए देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय नवाचारों को अपनाने का आग्रह किया।
- नागरिकों से राष्ट्रहित में सकारात्मक कार्यों में भाग लेने तथा समाज और देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।















































