NH-49 हादसा : रक्सापाली के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल

SHARE:

रायगढ़-खरसिया। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-49 पर रक्सापाली के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।

ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ग्राम किरकार (थाना मालखरौदा) निवासी भुजबल प्रसाद चन्द्रा नहरपाली स्थित जेएसडब्ल्यू कंपनी में कार्यरत हैं। 22 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11BH 0341 से घर लौट रहे थे।

रात करीब 10:30 बजे जब वे भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रक्सापाली के पास NH-49 पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक OR-19 K-0894 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

बाइक क्षतिग्रस्त, चालक फरार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई