Operation Aaghat Raigarh : 48 घंटे में 83.84 लीटर महुआ शराब जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लैलूंगा, कोतरारोड़ और जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत भेजे गए जेल

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात (Operation Aaghat Raigarh)’ के तहत पिछले 48 घंटों में लैलूंगा, कोतरारोड़ और जूटमिल थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 83.840 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब जब्त करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59-क के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

लैलूंगा पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई

19 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर लैलूंगा पुलिस ने ग्राम लमड़ांड़ चौक में घेराबंदी कर बालक राम राठिया (26 वर्ष) निवासी ग्राम लमड़ांड़ नवामुड़ा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से झाड़ियों में छिपाकर रखी 15 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,250 रुपये बताई गई है।

इसी दिन की दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने धनेश्वर धनवार (45 वर्ष) निवासी ग्राम लमड़ांड़ नवामुड़ा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो जरीकेनों में रखी 40 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000 रुपये आंकी गई है।

ऑपरेशन आघात के तहत लगातार कार्रवाई

रायगढ़ पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब, नशे के कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन आघात के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई