Sukma NEET Result 2026 : ‘क्षितिज’ कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG क्वालिफाई किया, 13 के MBBS में प्रवेश की संभावना

SHARE:

जिला प्रशासन की निःशुल्क पहल बनी ग्रामीण और आदिवासी विद्यार्थियों के सपनों की उड़ान, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई

सुकमा। सुकमा जिले के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें से 13 विद्यार्थियों के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में MBBS में प्रवेश मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

निःशुल्क कोचिंग से मिला सपनों को नया आसमान

आदिवासी और ग्रामीण परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं था। ऐसे में जिला प्रशासन की पहल ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर उनके लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई। यहां विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क कोचिंग, नियमित मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षा की व्यवस्थित तैयारी कराई गई।

मेहनत और मार्गदर्शन से मिली सफलता

विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन के बल पर NEET-UG 2026 जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की। यह उपलब्धि जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

प्रभारी मंत्री ने दी शुभकामनाएं

वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों की यह सफलता साबित करती है कि उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर वे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई