विधानसभा में विपक्ष को जवाब देते हुए बोले मुख्यमंत्री, विकास, सुशासन और मोदी की गारंटी पर जनता ने जताया भरोसा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव सरकार के विरुद्ध नहीं, बल्कि प्रदेश की तीन करोड़ जनता के विश्वास और जनादेश के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता ने लगातार चुनावों में विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर अपना अटूट विश्वास जताया है।
जनता ने लगातार दिया सरकार को समर्थन
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव तथा नगरीय निकाय चुनावों में प्रदेश की जनता ने राज्य सरकार की नीतियों और कार्यों पर भरोसा जताते हुए स्पष्ट जनादेश दिया है। यह जनादेश विकास और सुशासन की राजनीति के पक्ष में है।
मोदी की गारंटी के अधिकांश वादे हुए पूरे
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में राज्य सरकार ने जनता से किए गए अधिकांश वादों और मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर आम लोगों तक उनका लाभ पहुंचाया है।
उपलब्धियां ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की उपलब्धियां ही उसकी कार्यशैली और जनता के विश्वास का सबसे बड़ा प्रमाण हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।















































