रविवार को ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए घर बैठे अपने शहर का ताजा रेट
नई दिल्ली। रविवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। घरेलू बाजार में ईंधन के दाम अभी भी पुराने स्तर पर बने हुए हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे आ चुकी हैं, लेकिन इसका असर अभी तक आम उपभोक्ताओं को नहीं मिला है।
72 से 75 डॉलर प्रति बैरल के बीच पहुंचा कच्चा तेल
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के दौरान कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर करीब 112 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं। इसके बाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटकर लगभग 72 से 75 डॉलर प्रति बैरल के बीच आ गई हैं। इसके बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती नहीं की गई है।
मोबाइल से जान सकते हैं अपने शहर का पेट्रोल-डीजल रेट
अगर आप रोजाना अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत जानना चाहते हैं तो इसके लिए पेट्रोल पंप जाने की जरूरत नहीं है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और SMS सेवा के माध्यम से ताजा रेट की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
SMS से ऐसे पता करें पेट्रोल-डीजल का भाव
- इंडियन ऑयल ग्राहक: RSP लिखकर अपने शहर का कोड जोड़ें और 9224992249 पर SMS भेजें।
- भारत पेट्रोलियम ग्राहक: RSP लिखकर 9223112222 पर SMS करें।
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम ग्राहक: HP Price लिखकर 9222201122 पर SMS भेजकर ताजा कीमत जान सकते हैं।















































