खरसिया | 6 जुलाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर खरसिया के पुरानी बस्ती चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें नमन करते हुए उनके देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
छाया विधायक महेश साहू ने किया नमन, राष्ट्रभक्ति को बताया प्रेरणास्रोत
इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे।
उन्होंने आगे कहा कि डॉ. मुखर्जी का ऐतिहासिक संकल्प—”एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे”—आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा एवं राष्ट्रीय एकता के लिए प्रेरित करता है। उनके त्याग, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेंगे।
कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित
इस अवसर पर विजय शर्मा (खरसिया मंडल अध्यक्ष), मनीष रावलानी (महामंत्री), किशोर शर्मा (कार्यालय मंत्री), नीलेश ठाकुर (शक्ति केंद्र सहसंयोजक) एवं हितेश सोनू द्विवेदी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन डॉ. मुखर्जी के प्रति शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि के साथ किया गया। 🇮🇳















































