रायगढ़, 26 जून 2026। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम देहजरी के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, पुछियापाली गांव के रहने वाले ओम प्रकाश राठिया अपने दोस्त मुकेश बरेठ के साथ नई बाइक की चाबी लेने खरसिया गए थे। काम निपटाकर दोनों वापस गांव लौट रहे थे, तभी देहजरी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।
घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर खरसिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।















































