खरसिया। शहर के पदमावती हॉस्पिटल (Padmavati Hospital) ने स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए अब अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और अनुभवी विशेषज्ञ सर्जन की नियमित ओपीडी सेवा शुरू कर दी है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार AIIMS मंगलागिरी से प्रशिक्षित और सर गंगाराम हॉस्पिटल, नई दिल्ली में कार्य कर चुके जनरल सर्जन डॉ. एन. एल. आर. मालिका अब प्रतिदिन मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक नियमित ओपीडी
डॉ. मालिका की ओपीडी सेवा प्रतिदिन सुबह 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक चलेगी, जहां मरीज सामान्य परामर्श से लेकर जटिल सर्जरी से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
आधुनिक तकनीक से लैस अस्पताल
पदमावती हॉस्पिटल में मरीजों के इलाज के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें 98 स्लाइस CT स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, सोनोग्राफी, सी-आर्म मशीन, ICU और NICU जैसी सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा मेडिकल स्टोर और ऑपरेशन थिएटर की सुविधा भी 24 घंटे सक्रिय रहेगी।
पेट और सर्जरी संबंधी बीमारियों का इलाज
अस्पताल में अपेंडिक्स, पित्त की थैली की पथरी (दूरबीन विधि से), हाइड्रोसील, हार्निया, पाइल्स (बवासीर), फिस्टुला, फिशर सहित सभी प्रकार की पेट और मलद्वार संबंधी बीमारियों का आधुनिक तकनीक से इलाज किया जाएगा।
स्टेपलर विधि और लेजर/दूरबीन तकनीक के माध्यम से बिना बड़े चीरे के ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
24×7 इमरजेंसी और भर्ती सुविधा
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। गंभीर मरीजों के लिए भर्ती सुविधा भी उपलब्ध है, ताकि समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
आयुष्मान कार्ड धारकों को निःशुल्क उपचार
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों को निःशुल्क भर्ती और उपचार की सुविधा दी जाएगी, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
पता और संपर्क
पदमावती हॉस्पिटल, गोविंद कॉलोनी, महका रोड, खरसिया
मोबाइल: 7828657497, 9407910706, 7400850880
स्थानीय स्तर पर इस नई चिकित्सा सुविधा के विस्तार को स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।














































