जनगणना 2027 की तैयारी तेज: सक्ती में घर-घर होगा सर्वे, नागरिकों से स्व-गणना की अपील

SHARE:

मकान सूचीकरण और जनगणना कार्य को सफल बनाने प्रशासन की बड़ी पहल

सक्ती जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करने के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी अमृत विकास टोपनो ने नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की है।


ऑनलाइन स्व-गणना पोर्टल से खुद दर्ज कर सकते हैं जानकारी

प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें। यह सुविधा लोगों को घर बैठे अपनी मूलभूत जानकारी जनगणना प्रणाली में दर्ज करने का अवसर प्रदान करती है, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल और सटीक बन सके।


16 अप्रैल से 30 मई तक चलेगा जनगणना का चरणबद्ध कार्य

अधिकारियों के अनुसार जनगणना 2027 के तहत छत्तीसगढ़ में स्व-गणना प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इसके बाद मकान सूचीकरण और गणना कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर विस्तृत जानकारी संकलित करेंगे।


घरों की स्थिति और सुविधाओं का होगा विस्तृत रिकॉर्ड

जनगणना के दौरान हर घर की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं और अन्य मूलभूत जानकारी का संकलन किया जाएगा। यह डेटा भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार करेगा।


जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रहेगी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत एकत्र की गई सभी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रखी जाएगी। इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।


जनभागीदारी से ही सफल होगी जनगणना प्रक्रिया

सक्ती प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें और स्व-गणना के माध्यम से अपनी जानकारी समय पर दर्ज करें। इससे जनगणना प्रक्रिया अधिक सटीक, पारदर्शी और प्रभावी बन सकेगी।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई