मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 20 जून को कुनकुरी में जैविक खेती कार्यशाला में होंगे शामिल, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण–भूमिपूजन

SHARE:

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 20 जून को जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित जैविक खेती कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।


🔹 किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करने पर फोकस

जिला प्रशासन जशपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करना तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देना है।

कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञ किसानों को आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों की जानकारी देंगे, जिससे खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सके।


🔹 कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक गोमती साय, रायमुनी भगत सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, विभिन्न बोर्डों के अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।


🔹 प्रशासन ने किया व्यापक आमंत्रण

जिला प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत और नगरीय निकाय प्रतिनिधियों, पत्रकारों तथा नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई