कुष्ठ रोग जागरूकता रथ रवाना, 15 जुलाई तक चलेगा सर्वे एवं जनजागरूकता अभियान

SHARE:

रायगढ़। कलेक्टर के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में जिले में कुष्ठ रोग सर्वे एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कुष्ठ रोग जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह अभियान 15 जुलाई 2026 तक संचालित होगा।

शहर से गांव तक पहुंचेगी जागरूकता

जागरूकता रथ जिले के शहरी क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों और स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचकर लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी देगा। रथ के माध्यम से बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार संबंधी जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी, ताकि लोग समय पर जांच और उपचार करा सकें।

समय पर पहचान और उपचार से संभव है पूर्ण स्वस्थता

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कुष्ठ रोग की समय पर पहचान और नियमित उपचार से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। इसी उद्देश्य से विशेष सर्वे अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोगियों की पहचान कर उन्हें जल्द उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.पी. पटेल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. टी.जी. कुलवेदी, नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश चंद्रा, डॉ. जावेद मारीकर, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सोनाली मेश्राम, उमा महंत, एम.पी. साहू, दिनेश यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई