मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर विकास कार्यों को समर्पित कार्यक्रम, खरसिया ओवरब्रिज निर्माण कार्य का लिया गया जायजा छाया विधायक महेश साहू खरसिया

SHARE:

खरसिया। प्रधानमंत्री Narendra Modi के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 12 साल बेमिसाल देशभर में विभिन्न जनसंपर्क एवं विकासोन्मुखी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार सुबह छाया विधायक महेश साहू ने अपने सहयोगियों के साथ खरसिया में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज स्थल पहुंचकर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि खरसिया का रेलवे ओवरब्रिज क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता रही है। इसके पूर्ण होने से यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी, समय की बचत होगी तथा नागरिकों को आवागमन में होने वाली असुविधाओं से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विकासोन्मुखी सोच के कारण क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।

छाया विधायक महेश साहू ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में रेलवे से जुड़ी अनेक योजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, उपमुख्यमंत्री Arun Sao एवं वित्त मंत्री O. P. Choudhary के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। खरसिया में निर्माणाधीन ओवरब्रिज भी इसी विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई