छत्तीसगढ़ को बड़ी रेल सौगात, चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को ₹755 करोड़ की स्वीकृति

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ को रेल अधोसंरचना के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा ₹755 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ऊर्जा सुरक्षा और कोयला परिवहन को मिलेगा नया बल

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के विकास के साथ-साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि इस नई रेल लाइन से कोयला परिवहन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे बिजली उत्पादन और ऊर्जा आपूर्ति प्रणाली को नई गति मिलेगी।

यात्री सुविधाएं और उद्योगों को भी मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना केवल माल ढुलाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे यात्री सुविधाओं का भी विस्तार होगा। साथ ही क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे

विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह परियोजना विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई