Scholarship Rules Change: अब आधार लिंक बैंक खाते के बिना नहीं मिलेगा स्कॉलरशिप, UGC का नया आदेश लागू

SHARE:

नई दिल्ली। देशभर के छात्रों और शोधार्थियों के लिए स्कॉलरशिप व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति या फेलोशिप का लाभ लेने के लिए आधार नंबर को बैंक खाते से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है।

यह नया नियम University Grants Commission द्वारा पारदर्शिता और भुगतान प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से लागू किया गया है।

DBT सिस्टम से सीधे खाते में आएगी राशि
नई व्यवस्था के तहत अब सभी स्कॉलरशिप और फेलोशिप की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के माध्यम से ही भेजी जाएगी। इसका मतलब है कि पैसा सीधे उसी बैंक खाते में पहुंचेगा जो आधार से जुड़ा होगा।

इससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और लाभ सीधे पात्र छात्रों तक पहुंच सकेगा।

छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी
UGC ने सभी छात्रों को निर्देश दिया है कि वे स्कॉलरशिप एवं फेलोशिप मैनेजमेंट पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी अपडेट करें। आधार लिंकिंग और सही बैंक डिटेल्स दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।

15 अप्रैल 2026 तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया
इस पूरी प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 तय की गई है। वहीं संस्थानों के नोडल अधिकारियों को 20 अप्रैल तक सत्यापन पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

समय पर अपडेट नहीं किया तो रुक सकता है पैसा
यदि छात्र तय समय सीमा के भीतर आधार लिंकिंग नहीं करते हैं, तो उनकी स्कॉलरशिप या फेलोशिप की राशि रोकी जा सकती है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई