महासमुंद खल्लारी रोप-वे हादसा: सीएम साय ने की सहायता राशि की घोषणा, बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

SHARE:

Mahasamund-Khallari Ropeway Accident: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है।

Mahasamund-Khallari Ropeway Accident: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालु के परिजन को पांच लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
सीएम साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।

जानें क्या था मामला
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल खल्लारी माता मंदिर में रविवार की सुबह हादसा हुआ था। दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का रोपवे टूट गया। इस हादसे में रायपुर निवासी एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के समय दोनों ओर के रोपवे में कुल 17 लोग सवार थे।

200 से 300 फीट की ऊंचाई से गिरी ट्राली
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 4 हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित माता के मंदिर से दर्शन कर श्रद्धालु नीचे लौट रहे थे। जमीन से करीब 200 से 300 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अचानक रोपवे का तार टूट गया, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में रायपुर की आयुषी सातकर (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय लौटने वाले रोपवे में 7 लोग सवार थे, जबकि ऊपर जा रहे दूसरे रोपवे में 10 श्रद्धालु मौजूद थे। घायलों में 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई