बलरामपुर के मुरकौल समाधान शिविर में गरमाया माहौल, विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने राजस्व अधिकारियों पर जताई नाराज़गी

SHARE:

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के मुरकौल में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर खुलकर नाराज़गी जाहिर की।
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के मुरकौल में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर खुलकर नाराज़गी जाहिर की। शिविर में बड़ी संख्या में लंबित राजस्व प्रकरणों और शिकायतों को देखकर विधायक ने पटवारी और तहसीलदारों को जमकर फटकार लगाई।

“पटवारी ही झगड़ों की जड़ बनते हैं”
खुले मंच से विधायक ने कहा कि गांवों में जमीन और सीमांकन से जुड़े अधिकांश विवादों की वजह राजस्व अमला बनता है। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि पटवारी तो भगवान बन बैठे है उनका जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं रह गया है।

अधिकारियों को दी कामकाज सुधारने की नसीहत
विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि पटवारी और तहसीलदार अपना एटीट्यूड छोड़कर आम लोगों की समस्याओं का समाधान करें उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता को बेवजह दफ्तरों के चक्कर लगवाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़
मुरकौल में आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। राजस्व प्रकरणों की अधिकता और लोगों की परेशानियों को देखकर विधायक का गुस्सा मंच पर ही सामने आ गया।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई