सक्ती | हसदेव तट स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी
सक्ती – कोसा कासा कंचन की नगरी चांपा शहर में हसदेव नदी के तट पर स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में रामनवमी के अवसर पर ऐतिहासिक कन्या भोजन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह अद्भुत, अलौकिक और अत्यंत सुंदर दादी जी का चमत्कारिक मंदिर छत्तीसगढ़ का झुन्झुनूं धाम श्री नारायणी धाम के रूप में भी प्रसिद्ध है।
चैत्र नवरात्रि की नवमी पर 700+ कन्याओं को कराया जाएगा भोजन
मंदिर समिति की संस्थापक सदस्य सावी महेंद्र मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व के इतिहास में यह पहला मंदिर है, जहां चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 27 मार्च, दिन शुक्रवार, शुक्ल पक्ष की नवमी को सुबह 10:30 बजे से 700 से अधिक कन्याओं को भोजन कराया जाएगा। इसमें अधिकांश कन्याएं ग्रामीण क्षेत्रों से शामिल होंगी।
पारंपरिक विधि से पूजन के बाद सामूहिक रूप से कराया जाएगा भोजन
उन्होंने बताया कि कन्याओं को भोजन कराने से पूर्व उनके पैर धोकर आरती की जाएगी, इसके बाद सभी कन्याओं को सामूहिक रूप से बैठाकर दादी जी की रसोई में भोजन कराया जाएगा। आयोजन को धार्मिक परंपराओं और आस्था के अनुरूप विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है।
भोजन उपरांत उपहार, फल, मिठाई और दक्षिणा देकर किया जाएगा सम्मानपूर्वक विदा
भोजन के बाद सभी कन्याओं को उपहार, फल, मिठाई और दक्षिणा प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदा किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से कन्याओं के सम्मान और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है।
भक्तों से सहभागिता की अपील, नौ प्रकार के उपहार की व्यवस्था
सावी महेंद्र मित्तल ने बताया कि जो भी दादी भक्त मंदिर में कन्या भोजन कराना चाहते हैं, वे महेन्द्र मित्तल (93295-09625) और शोभा मित्तल (9907441429) से संपर्क कर सकते हैं। कन्याओं को भोजन के साथ-साथ नौ प्रकार के उपहार भी प्रदान किए जाएंगे, जिसके लिए प्रति कन्या 100 रुपये सेवा शुल्क निर्धारित किया गया है।














































