सक्ती : अध्यक्ष पद पर चार दावेदारों के बीच सीधा मुकाबला
जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के चुनाव को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। अंतिम सूची सामने आने के बाद चुनावी समीकरण और अधिक रोचक हो गए हैं। कई पदों पर जहां सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा, वहीं कुछ पदों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए दिगम्बर प्रसाद चौबे, चितरंजन पटेल, सत्यवान खर्रा और श्यामलाल साहू चुनावी मैदान में हैं। चारों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है।
उपाध्यक्ष और सचिव पद पर भी बहुकोणीय मुकाबला
उपाध्यक्ष (सामान्य) पद के लिए अश्वनी राठौर, प्यारेलाल पटेल और विजय कुमार मौर्य आमने-सामने होंगे।
वहीं सचिव (सामान्य) पद हेतु दिनेश कुमार राठौर, नरेंद्र प्रसाद पटेल, सत्येन्द्रनाथ सोनी एवं सुरित चन्द्रा चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद के लिए अरविंद कुमार भारद्वाज और खगेश्वर प्रसाद चौबे के बीच सीधा मुकाबला होगा।
कई पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुछ पदों पर केवल एक-एक नामांकन होने के कारण प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों में शामिल हैं—
- उपाध्यक्ष (महिला) – सुश्री अन्नपूर्णा राठौर
- कोषाध्यक्ष (महिला आरक्षित) – कुमारी अंजना कंवर
- ग्रंथपाल – दिनेश कुमार जायसवाल
- कार्यकारिणी सदस्य (महिला) – श्रीमती शिल्पा गर्ग
कार्यकारिणी और सह सचिव पद पर भी मुकाबला
सह सचिव पद के लिए चन्द्रकुमार भारद्वाज, फलीत राम लहरे और साखीगोपाल दुबे मैदान में हैं।
कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) के तीन पदों के लिए मोहम्मद अलीम खान, राहुल स्वर्णकार, संतोष कुमार यादव और विरेंद्र कुमार उपाध्याय के बीच मुकाबला होगा।
अधिवक्ताओं में बढ़ा उत्साह, चुनावी सरगर्मी तेज
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। आगामी मतदान को लेकर प्रत्याशियों ने रणनीतियां तेज कर दी हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी गनी मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है। सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में अर्जुन सिंह राठौर एवं मनोज अग्रवाल अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।















































