Chaitra Navratri 2026: कोरबा जिला जेल में नवरात्रि की धूम, नौ दिन विशेष पूजा; छह कैदियों ने रखा पूर्ण उपवास

SHARE:

कोरबा जिला जेल में नवरात्रि के पहले दिन से ही आदिशक्ति मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। जहां लगभग 200 महिला-पुरुष कैदियों में से दो महिलाएं और चार पुरुषों को मेडिकल जांच के बाद नौ दिनों का उपवास रखने की अनुमति मिली है।

कोरबा जिला जेल में नवरात्रि की धूम है। जहां नवरात्रि के पहले दिन से नौ दिनों तक आदिशक्ति मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना हो रही है। पहले दिन से ही रोज मां आदिशक्ति पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं जेल में महिला और पुरुष कैदी नवरात्रि उपवास रख रहे हैं। जिनके लिए विशेष फलाहार की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अलग से मेनू चार्ट बनाया गया है। दूध,फल आलू टिकिया, साबूदाना इन सब की व्यवस्था की गई है। जिसे समय अनुसार दिया जाएगा। वहीं उनकी पूजा अर्चना के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। पूरे नौ दिनों तक भक्ति में माहौल में जिला जेल कोरबा रहेगा।

जिला जेल में लगभग 200 महिला और पुरुष कैदी हैं। जिनकी जिला जेल में देखने की जाती है। दो महिला और चार पुरुष नवरात्र उपवास के लिए जिला जेल में प्रस्ताव रखा है। जहां जिला जेल प्रबंधन में उनके प्रस्ताव के बाद निर्माता मेडिकल जांच कराया गया है। उपवास रहने की स्थिति में है या नहीं। जिन्हें दो महिला और चार पुरुष को उपवास रहने की अनुमति दी गई है।

जिला जेल प्रभारी अमितेश साहू ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार नवरात्र को लेकर यहां जो कैदी उपवास में हैं, उनके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। वहीं उनकी पूजा पाठ की सारी तैयारियां की गई है। इसी तरह कोरबा कटघोरा जिला जेल में भी नवरात्रि को लेकर पूरी व्यवस्थाएं की गई है। उपवास रहने वाले कैदियों के लिए विशेष फलाहार और पूजा अर्चना की भी व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि जेल में कई ऐसी महिला और पुरुष बंदी रहते हैं, जहां नवरात्र को लेकर काफी देखा जाता है। उनकी भक्ति को देखते हुए एक अलग वातावरण जेल में बनता है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई