छत्तीसगढ़ के नए DGP बने अरुण देव गौतम, प्रभारी से मिली स्थायी कमान, पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने अरुण देव गौतम आईपीएस को प्रदेश का नया DGP (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि, वे वर्तमान में बतौर प्रभारी DGP कार्यरत थे।

1992 बैच के अफसर अरुण देव गौतम किसान परिवार में पले बढ़े हैं। वे उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के अभयपुर गांव के मूल निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा अपने गांव के ही सरकारी स्कूल से हुई, दसवीं व बारहवीं उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज इलाहाबाद से पूरी की।

DGP

1992 बैच के आईपीएस अफसर
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से आर्टस लेकर बीए किया। राजनीति शास्त्र में एमए किया।  इसके बाद जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय कानून में एमफिल की डिग्री हासिल की। आईपीएस बनने पर 1992 में उन्हें मध्यप्रदेश कैडर एलॉट हुआ। प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर उनकी जबलपुर में पोस्टिंग हुई।

प्रदेश के छह जिलों में बतौर एसपी किया काम
एसपी के रूप में पहला जिला भोपाल मिला। वर्ष 2000 में पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनने पर अरुण देव गौतम ने छत्तीसगढ़ कैडर चुन लिया। छत्तीसगढ़ में वे कोरिया, रायगढ़, जशपुर, राजनंदगांव, सरगुजा और बिलासपुर जिले के एसपी रहे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई