अमेरिका ने कबूल किया: मिडिल ईस्ट में तीन F-15E ‘स्ट्राइक ईगल्स’ कुवैती फ्रेंडली फायर के शिकार

SHARE:

यूएस सेन्ट्रल कमांड की पुष्टि — सभी छह एयरक्रू सुरक्षित, कुवैती डिफेंस की गलती से विमान क्रैश

अमेरिका ने सोमवार शाम मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध अभियान के दौरान अपने तीन F-15E ‘स्ट्राइक ईगल्स’ के क्रैश होने की पुष्टि की है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ये तीनों विमान कुवैती एयर डिफेंस की ‘फ्रेंडली फायर’ का शिकार हुए।

यूएस सेंट्रल कमांड का बयान: सभी एयरक्रू सुरक्षित बाहर निकले

यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सभी छह एयरक्रू — हर विमान से दो — सुरक्षित बाहर निकल आए और उनकी हालत स्थिर है। CENTCOM ने कहा कि कुवैत ने इस घटना को स्वीकार किया है और उन्होंने इस ऑपरेशन में सहयोग करने के लिए कुवैती डिफेंस फोर्स की कोशिशों की सराहना की।

ईरान का दावा और क्रैश का वीडियो

इससे पहले सुबह ईरान ने दावा किया था कि उसने एक F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। इस विमान क्रैश का वीडियो भी सामने आया, लेकिन शाम तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि विमान ईरान की गोली से गिरा या कुवैती एयर डिफेंस की गलती का परिणाम था।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई