फिंगेश्वर के पास तिरुपति राइस मिल में भीषण आग, कई क्विंटल धान जलकर खाक

SHARE:

गरियाबंद: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र में स्थित ग्राम बोरिद की तिरुपति राइस मिल में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग की लपटें देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गईं, जिससे कई क्विंटल धान और बारदाना जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।


आग बुझाने का प्रयास जारी

फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। दमकल कर्मियों को आग की तीव्रता के कारण कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

अधिकारियों ने एहतियातन लोगों से आग प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।


कारणों की जांच शुरू

आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment