समृद्ध भारत समृद्ध छत्तीसगढ़ को दिशा देने वाला बजट – छाया विधायक महेश साहू

SHARE:

रानी दुर्गावती योजना (15 करोड़): बेटी के 18 वर्ष की आयु होने पर 1.50 लाख रुपये की सहायता

माननीय विष्णुदेव साय जी की सरकार के विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए विकास शिल्पी छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री माननीय ओपी चौधरी जी द्वारा प्रस्तुत यह बजट आम जनता के सपनों को साकार करने छत्तीसगढ़ को एक समृद्धशाली राज्य बनाने वाला है

स्वास्थ्य शिक्षा विकास सबके लिए आवास सबके लिए रोजगार बुजुर्गों, माताओं, बहनों, युवाओं, बालिकाओं किसानों मजदूरों का विशेष सम्मान करने वाला है बजट – छाया विधायक महेश साहू खरसिया

आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचाने सरकार ने मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कनेक्टिविटी और महिला सशक्तिकरण पर किया है विशेष फोकस।

‘जनकल्याण से विकास की नई रफ्तार’, सरकार ने लॉन्च की है कई नई योजनाएं..

छत्तीसगढ़ अब केवल योजनाओं का अनुसरण करने वाला नहीं, माननीय विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में वित्तमंत्री ओपी चौधरी जी के विजन और दूरदृष्टि से विकास के नए मानक स्थापित करने वाला राज्य बनने की राह पर है। प्रदेश को समृद्ध बनाने इन 5 मिशनों पर सरकार करेगी काम

1 छत्तीसगढ़ को उभरती हुई तकनीकों में अग्रणी बनाने के संकल्प के साथ इस मिशन की नींव रखी गई है।

2 “हर गांव से खिलाड़ी – हर खिलाड़ी को अवसर” के मंत्र के साथ खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच प्रदान करना इस मिशन का लक्ष्य है।

3 आर्थिक विकास की मजबूती के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार इस मिशन की प्राथमिकता है।

4 राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता को रोजगार का आधार बनाने के लिए यह मिशन समर्पित है।

5 युवाओं की शक्ति को नवाचार से जोड़ने के लिए इस मिशन को दो महत्वपूर्ण भागों में रखा गया है:

A. स्टार्टअप मिशन: युवाओं को ‘जॉब-सीकर’ से ‘जॉब-क्रिएटर’ बनाना।
4000 करोड़ की ‘Viksit Bharat G RAM G’ योजना से चमकेगा गांव, बेटियों को 1.50 लाख की सहायता का प्रावधान
मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना (200 करोड़): इसके माध्यम से नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों का सर्वांगीण विकास, बुनियादी अधोसंरचना में सुधार, स्वच्छता और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना (200 करोड़): प्रदेश में व्यापार और आवागमन को गति देने के लिए 2/4 लेन तेज गति सड़क निर्माण और बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर दिया गया है।
माननीय विष्णुदेव साय जी की सरकार और माननीय वित्तमंत्री ओपी चौधरी जी की दूरदृष्टि ने छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खोल दिया है खजाना स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना (100 करोड़): शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, आधुनिक सुविधाएँ और छात्रों के लिए बेहतर वातावरण।
मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना (10 करोड़): इसके तहत गरीब मेधावी छात्रों के लिए किराये का आवास उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उच्च शिक्षा तक पहुँच आसान हो।

युवा और प्रतियोगी परीक्षा ‘CG ACE’ (33 करोड़): इसे तीन महत्वपूर्ण घटकों में बांटा गया है। अब छत्तीसगढ़ के युवाओं को आसमान छूने से कोई नहीं रोक सकता। छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना (5 करोड़): प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का भ्रमण कराया जाएगा ताकि उन्हें सांस्कृतिक और ऐतिहासिक ज्ञान मिल सके।

बजट 2026-27 के 10 सबसे महत्वपूर्ण बिंदु:
यह बजट आम नागरिक के जीवन से सीधे जुड़ा बजट है।
गांव से शहर तक विकास का स्पष्ट रोडमैप।
युवाओं के लिए अवसरों का व्यापक विस्तार।
महिलाओं को आर्थिक ताकत देने वाली ठोस पहल।
शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों बुनियादी क्षेत्रों पर विशेष फोकस।
बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की नई संभावनाएँ।
हवाई और सड़क कनेक्टिविटी को मजबूती।
धार्मिक पर्यटन को विशेष बढ़ावा।

प्रतिभाशाली छात्रों को सरकार का पूर्ण समर्थन।
विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की ओर सरकार का यह एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम है।

महिला सशक्तिकरण और धार्मिक पर्यटन
रानी दुर्गावती योजना (15 करोड़): बेटी के 18 वर्ष की आयु होने पर 1.50 लाख रुपये की सहायता।
लखपति दीदी भ्रमण योजना (5 करोड़): महिला उद्यमियों का एक्सपोजर विजिट।
पंजीयन शुल्क में भारी छूट: महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने पर 50% पंजीयन शुल्क की छूट मिलेगी।
मुख्यमंत्री आस्था पथ (5 करोड़): इसके तहत प्रदेश के प्रमुख शक्ति पीठों का भ्रमण कराया जाएगा, जिनमें शामिल हैं: कुदरगढ़, रतनपुर, चंद्रपुर, डोंगरगढ़ और दंतेवाड़ा।

कुल मिलाकर इस बजट को लेकर कहा जाए तो बच्चों, बालक, बालिकाओं, युवाओं, युवतियों, महिलाओं,
बुजुर्गों, कर्मचारियों, बेरोजगारों, व्यापारियों, नए स्टार्टअप करने वाले, नए इनोवेशन करने वाले, विद्यार्थियों, शिक्षक, शिक्षिकाओं, स्वास्थ्य मितानिनों, किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों, खेतिहर मजदूरों, सहित सभी वर्गों सभी व्यक्तियों छत्तीसगढ़ के सभी निवासियों का ध्यान रखा गया है। यह बजट छत्तीसगढ़ को एक समृद्धशाली राज्य बनाने वाला बजट है।

महेश साहू छाया विधायक खरसिया

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई