रायगढ़ जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत 9 थाना प्रभारियों सहित 2 उप निरीक्षकों के प्रभार में बदलाव किया गया है। सूची में शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के थाने शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कुछ थाना प्रभारी लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ थे। प्रशासनिक कसावट और कार्य में नई ऊर्जा लाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
- राकेश मिश्रा को पूंजीपथरा से चक्रधर नगर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।
- पुसौर थाना प्रभारी रामकिंकर यादव को पूंजीपथरा थाना प्रभारी बनाया गया।
- प्रशांत राव आहेर को जूटमिल से तमनार थाना प्रभारी का प्रभार दिया गया।
- कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को पुसौर थाना भेजा गया।
- अभिनवकांत सिंह को रक्षित केंद्र से जूटमिल थाना प्रभारी बनाया गया।
- नसीरुद्दीन खान को साइबर थाना से छाल थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।
- त्रिनाथ त्रिपाठी को छाल से खरसिया चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
- अमित तिवारी को खरसिया चौकी से रक्षित केंद्र भेजा गया।
- उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त को कोतरा रोड से महिला थाना प्रभारी बनाया गया।
- दीपिका निर्मलकर को कोतरा रोड थाना में पदस्थ किया गया।
होली के बाद आ सकती है दूसरी सूची
सूत्रों के मुताबिक जिले में कुछ अन्य थाना प्रभारी, उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल भी लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। ऐसे में होली के बाद तबादलों की दूसरी सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।














































