‘ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी कार्रवाई: 4 ट्रकों से 80 टन अवैध कबाड़ जब्त

SHARE:

रायगढ़। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रकों में लोड भारी मात्रा में अवैध कबाड़ जब्त किया है।

23 फरवरी की दोपहर मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर आ रहे चार ट्रकों को मेन रोड समारूमा के पास घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान ट्रकों में लोहे के एंगल, पाइप, टिन एवं अन्य कबाड़ के टुकड़े पाए गए।

जब्त सामग्री का विवरण

  • कुल कबाड़: करीब 80 टन
  • अनुमानित बाजार मूल्य: ₹28 लाख 35 हजार
  • ट्रकों सहित कुल जब्ती: लगभग ₹82 लाख

चारों ट्रकों से क्रमशः करीब 11 टन, 25 टन, 15 टन और 29 टन कबाड़ बरामद किया गया।

वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक

पुलिस पूछताछ के दौरान ट्रक चालक कबाड़ परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे सामग्री के चोरी की संपत्ति होने का संदेह उत्पन्न हुआ।

आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान कुछ वाहन चालकों द्वारा पुलिस कार्यवाही का विरोध भी किया गया, जिस पर पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई