Raigarh: वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज पेश करेंगे तीसरा बजट

SHARE:

रायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक O. P. Choudhary आज Chhattisgarh विधानसभा में अपना तीसरा बजट प्रस्तुत करने जा रहे हैं। इसे राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जा रहा है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की दूरदर्शी सोच और सर्वांगीण विकास को लेकर उठाए गए कदमों को सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के रूप में देखा जा रहा है। राज्य में अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नई योजनाओं की उम्मीद की जा रही है।

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का दावा किया है। सरकार का कहना है कि यह बजट प्रदेश को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने और समावेशी विकास को गति देने वाला साबित होगा।

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बजट में किन वर्गों के लिए क्या विशेष प्रावधान किए जाते हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए सरकार कौन-कौन से नए कदम उठाती है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई