छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा आज से प्रारंभ

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा आज शुक्रवार से प्रदेशभर में प्रारंभ हो गई। परीक्षा को लेकर राज्य के सभी जिलों में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड द्वारा परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

इस वर्ष संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा अवधि के दौरान उड़नदस्ता दल सक्रिय रहेंगे और केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों को परीक्षा संचालन संबंधी दिशा-निर्देशों का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए पेयजल सहित आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया है।

इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ और बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल होने की अपील की है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई