बिलासपुर: केंदा घाटी में कोयला लदा ट्रेलर पलटा, चालक-परिचालक की मौके पर मौत

SHARE:

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र की केंदा घाटी में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। कोयले से लदा एक भारी-भरकम ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक और परिचालक (हेल्पर) की मौके पर ही दबकर मौत हो गई।

ढलान पर बिगड़ा संतुलन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर कोयला लोड कर केंदा घाटी की ढलान उतर रहा था। इसी दौरान संभवतः ब्रेक फेल होने या तीखे मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन बेकाबू हो गया और सड़क किनारे पलट गया।

हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह पिचक गया। अंदर फंसे चालक और हेल्पर को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

पुलिस ने निकाले शव, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को केबिन से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई