छत्तीसगढ़: बलरामपुर-रामानुजगंज के डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया निलंबित, हत्या मामले में गिरफ्तारी

SHARE:

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी के डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) करुण डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई हत्या के एक मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद की गई है।

मामला क्या है

जारी आदेश के अनुसार, थाना कोदोंथा, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की धाराओं 103(1), 115(2) और 3(5) के प्रकरण में 16 फरवरी 2026 को कृष्ण उडेरिया को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जिला जेल रामानुजगंज में निरुद्ध किया गया।

घटना ग्राम हंसपुर, थाना कोदोंथा क्षेत्र की है, जहां बॉक्साइट के अवैध परिवहन की सूचना पर जांच के दौरान तीन व्यक्तियों के साथ मारपीट हुई। इस दौरान 62 वर्षीय राम उर्फ रामनरेश की मौत हो गई। मामले की जानकारी कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज ने शासन को रिपोर्ट भेजी।

निलंबन और प्रशासनिक आदेश

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत, शासन ने करुण डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय आयुक्त, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई