छत्तीसगढ़ सरकार और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बीच एमओयू, कर्मचारियों को मिलेंगी आकर्षक बैंकिंग सुविधाएं

SHARE:



रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नियमित कर्मचारियों को व्यापक एवं आकर्षक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार और Bank of Maharashtra के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इस समझौते के तहत बैंक में वेतन खाता संचालित करने वाले राज्य सरकार के सभी नियमित कर्मचारियों को ‘गवर्नमेंट प्राइड सैलरी सेविंग स्कीम’ के अंतर्गत उन्नत निःशुल्क सुविधाएं और बीमा कवर प्रदान किए जाएंगे।

मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं

समझौते के अनुसार कर्मचारियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएंगे—

व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा: 1 करोड़ 25 लाख रुपये तक

हवाई दुर्घटना बीमा: 1 करोड़ रुपये तक

स्थायी पूर्ण विकलांगता कवर: 1 करोड़ 25 लाख रुपये तक

टर्म इंश्योरेंस: 10 लाख रुपये

गोल्डन आवर कैशलेस उपचार सुविधा: 1 लाख रुपये तक

बालिका विवाह लाभ: 10 लाख रुपये तक

बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु सहायता: 10 लाख रुपये तक


इसके अतिरिक्त खाताधारकों को अन्य आकर्षक बैंकिंग लाभ भी उपलब्ध कराए जाएंगे। स्वास्थ्य बीमा पर टॉप-अप जैसी वैकल्पिक सुविधाएं रियायती दरों पर प्रदान की जाएंगी।

यह एमओयू 10 फरवरी 2026 को वित्त विभाग के विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र रायपुर अंचल के अंचल प्रबंधक वी. वेंकटेश की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई