दयालबंद के नारियलकोठी में चोरी: घर में घुसकर 50 हजार नकद ले उड़ा चोर, वारदात CCTV में कैद

SHARE:

बिलासपुर। दयालबंद क्षेत्र के नारियलकोठी में देर रात चोरी की घटना सामने आई है। घरवाले सोते रहे और चोर घर में घुसकर आलमारी से 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर मनजीत सलूजा उर्फ निक्कू, निवासी दयालबंद नारियलकोठी, 10 फरवरी की रात करीब 10 बजे परिवार के साथ भोजन कर सो गए थे। रात लगभग 12:15 बजे उनकी भतीजी ने फोन कर घर में किसी के घुसने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही वे अपने भाई और भतीजे के साथ ऊपर कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक चोर मौके से फरार हो चुका था। जांच में आलमारी से 50 हजार रुपये नकद गायब मिले।

सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात युवक दरवाजे से कूदकर भागते दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई