मैनपुर–ओडिशा सीमा पर नक्सलियों का बड़ा हथियार डंप बरामद

SHARE:

ई-30 बल की कार्रवाई से माओवादी हिंसा की संभावनाएं लगभग शून्य

गरियाबंद। मैनपुर–ओडिशा सीमा से लगे दुर्गम पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियारों और विस्फोटक सामग्री का डंप पुलिस ने बरामद किया है। यह सफलता जनवरी 2026 में आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से की गई गहन पूछताछ के बाद मिली है।

पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) की ओडिशा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिला गरियाबंद से लगे ओडिशा सीमा क्षेत्र की पहाड़ियों में ऑटोमेटिक हथियार, टेक्निकल टीम की वेपन वर्कशॉप से जुड़े उपकरण और अन्य नक्सली सामग्री को अलग-अलग स्थानों पर डंप कर रखा गया है।

सूचना की पुष्टि के बाद चिन्हित स्थानों पर कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय गरियाबंद से ई-30 बल की विशेष टीम को 6 फरवरी को सर्च ऑपरेशन पर रवाना किया गया। सघन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को नक्सलियों का यह बड़ा हथियार डंप बरामद करने में सफलता मिली।


“ऑपरेशन विराट” के तहत मिली निर्णायक बढ़त

उल्लेखनीय है कि गरियाबंद पुलिस द्वारा पिछले डेढ़ वर्ष से संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान “ऑपरेशन विराट” के तहत 26 जनवरी 2026 से पहले धमतरी–गरियाबंद–नुआपाड़ा डिवीजन में सक्रिय सभी सूचीबद्ध माओवादियों को या तो आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया गया या उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया था।

अब इस हथियार डंप की बरामदगी के साथ क्षेत्र में माओवादी हिंसा की संभावनाएं लगभग समाप्त मानी जा रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क की कमर तोड़ने वाली साबित हुई है और सीमावर्ती इलाकों में शांति स्थापना की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई