राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बस्तर आगमन, तीन दिवसीय पण्डुम का शुभारंभ

SHARE:

बस्तर । देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय स्वागत किया गया। वे यहां के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम का उद्घाटन करने पहुंची हैं।

एयरपोर्ट पर किया गया भव्य स्वागत

मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। राष्ट्रपति का अभिनंदन करने के लिए एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे।

सांसद और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी किया अभिवादन

इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पांडे ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। साथ ही कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी राष्ट्रपति का आत्मीय अभिनंदन किया।

बस्तर पण्डुम का उद्घाटन

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू तीन दिवसीय संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम का शुभारंभ करेंगी, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का उत्सव है। इस आयोजन में बस्तर की लोक कलाएं, नृत्य और संगीत प्रस्तुत किए जाएंगे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई