सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

SHARE:

रायगढ़। जिले में एक बंद पड़े मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। परिवार के बाहर होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर में घुसकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार रायपुर गया था, पीछे के दरवाजे से घुसे चोर

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 9, बेहरापारा क्षेत्र में बीएसएनएल टावर के पास रहने वाले रविन्द्र राय (54 वर्ष) खेती-किसानी और ठेकेदारी का कार्य करते हैं। वे बुधवार को अपने पूरे परिवार के साथ किसी निजी कार्य से रायपुर गए हुए थे। घर में ताला लगा हुआ था और कोई मौजूद नहीं था।

पड़ोसी की सूचना से हुआ खुलासा

शुक्रवार सुबह पड़ोस में रहने वाली सूरजमती बाई ने रविन्द्र राय को फोन कर बताया कि उनके मकान का पीछे का दरवाजा खुला हुआ है और चोरी की आशंका है। सूचना मिलते ही वे रायपुर से रायगढ़ के लिए रवाना हुए।

घर पहुंचने पर बिखरा मिला सामान

शाम को घर पहुंचने पर रविन्द्र राय ने देखा कि पीछे का दरवाजा खुला हुआ था और घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी की जांच करने पर पता चला कि उसमें रखी नकदी और जेवरात गायब हैं।

नकदी और जेवरात मिलाकर 3.25 लाख की चोरी

पीड़ित के अनुसार अलमारी से करीब 1 लाख 50 हजार रुपये नकद और सोना-चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। कुल नुकसान का आंकलन लगभग 3 लाख 25 हजार रुपये किया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद रविन्द्र राय धरमजयगढ़ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई