प्राथमिक जांच रिपोर्ट में सामने आए मुख्य कारण
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार का हाल ही में विमान हादसे में निधन हो गया था। प्रशासन की ओर से इस हादसे की जांच तुरंत शुरू की गई थी। बारामती हवाई अड्डे पर हुए इस विमान हादसे की प्राथमिक जांच रिपोर्ट अब सामने आई है, जिसमें हादसे से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ उजागर हुई हैं।
विजिबिलिटी और तकनीकी खराबी की मिली पुष्टि
सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में कहा गया है कि रनवे पर विजिबिलिटी कम होने के बावजूद लैंडिंग का कॉल लिया जाना और विमान में तकनीकी खराबी—ये दो प्रमुख कारण हादसे के पीछे माने जा रहे हैं।
ब्लैक बॉक्स डेटा रिकवरी का काम जारी
प्राथमिक रिपोर्ट के बाद अब ब्लैक बॉक्स का डेटा रिकवरी शुरू कर दिया गया है। जांच अधिकारी इस डेटा के विश्लेषण के बाद ही हादसे की पूरी और अंतिम रिपोर्ट पेश करेंगे, जिससे हादसे की पूरी वजह का पता चलेगा।















































