सक्ती में रात्रि में धारदार हथियार से हत्याकांड: सम्मे लाल श्रीवास की निर्मम हत्या, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

सक्ती CHC से प्राप्त हुई गंभीर चोटों की सूचना

सक्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से सूचना मिली कि सम्मे लाल श्रीवास, पिता लहाराम श्रीवास, निवासी ग्राम मसनियाकला, थाना सक्ती, को धारदार हथियार से गंभीर चोटें लगने के कारण उपचार हेतु भर्ती किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें उच्च उपचार के लिए जांजगीर रिफर किया, जहां परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

घटना स्थल का निरीक्षण और प्राथमिकी दर्ज

अस्पताल से प्राप्त मेमो/तहरीर के आधार पर थाना सक्ती पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने ग्राम मसनियाकला पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और प्रार्थी टीकाराम श्रीवास से पूछताछ कर कथन लिया। प्रथम दृष्टया यह मामला धारा 103(1), 332(बी) BNS के तहत दर्ज किया गया।

पुलिस की त्वरित और सघन जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल ने तत्काल पुलिस टीम गठित की। मौके पर साइबर यूनिट प्रभारी, डॉग हेंडर और एफएसएल टीम को बुलाकर घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कराया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और मृतक के घर के आसपास आने-जाने के मार्गों की निगरानी की गई।

संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी

जांच के दौरान पता चला कि घटना की रात दो अज्ञात व्यक्ति मृतक के घर के आसपास देखे गए थे। लगातार पतासाजी के बाद दोनों संदिग्धों को मसनियाकला पहाड़ी क्षेत्र में छिपे हुए पाया गया और गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की योजना और रात में घर में घुसकर टांगी से प्राणघातक वार करने की बात स्वीकार की।

जप्ती और कानूनी कार्रवाई

घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी, खून से सनी काले रंग की लोवर और संदिग्ध द्वारा उपयोग किया गया मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपी मोहनीश कुमार कर्मवीर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। दूसरे आरोपी के सामाजिक पृष्ठभूमि और वचन पत्र तैयार कर न्यायालय को प्रस्तुत किया गया।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई