छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक गंभीर रेल दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बैकुंठ पुलिया के पास डाउन मिडिल लाइन पर लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक गंभीर रेल दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बैकुंठ पुलिया के पास डाउन मिडिल लाइन पर लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक रेलवे विभाग का नियमित कर्मचारी और दूसरा रेलवे से जुड़े कार्यों में लगा ठेकाकर्मी शामिल है।
पुलिस ने दोनों मृतकों के संबंध में पंचनामा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों व्यक्ति ट्रैक के पास क्यों थे, क्या उन्हें किसी प्रकार की सुरक्षा अनुमति या ट्रैफिक ब्लॉक मिला हुआ था, और कहीं मानवीय लापरवाही या तकनीकी चूक तो इस हादसे की वजह नहीं बनी।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे की विस्तृत रिपोर्ट रेलवे विभाग को भी भेजी जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।














































