रायगढ़ में सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का तगड़ा प्रहार: अमलीभौना इंदिरा आवास में कमीशन पर चल रहा था ऑनलाइन और कागजी सट्टा, महिला सट्टा लेखक गिरफ्तार, 37,500 नकद जब्त

SHARE:



रायगढ़, 4 फरवरी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में सट्टा-पट्टी लिखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के असर से जिले के बड़े सटोरी भूमिगत होने लगे हैं। इसी कड़ी में थाना जूटमिल पुलिस ने ग्राम अमलीभौना इंदिरा आवास में सट्टा लिखने की सूचना पर बड़ी रेड कार्रवाई को अंजाम दिया है।

अमलीभौना इंदिरा आवास में पुलिस की दबिश

दिनांक 03 फरवरी 2026 को थाना जूटमिल प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब एवं सट्टा के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम अमलीभौना इंदिरा आवास में दबिश दी। मौके पर सट्टा पट्टी लिखते हुए महिला आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया।

कमीशन पर कागज और व्हाट्सएप से खिलाया जा रहा था सट्टा

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने स्वीकार किया कि वह 5 प्रतिशत कमीशन पर कागज पर सट्टा पट्टी लिखने के साथ-साथ मोबाइल फोन के माध्यम से व्हाट्सएप पर ऑनलाइन रुपये-पैसों का दांव लगवाती थी। आरोपी लंबे समय से इलाके में सट्टा संचालन कर रही थी।

आरोपी की पहचान

पुलिस ने सट्टा लिख रही महिला की पहचान
रूपा लहरे, पति राजू लहरे, उम्र 38 वर्ष,
निवासी ग्राम अमलीभौना इंदिरा आवास, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़
के रूप में की है।

37,500 नकद समेत सट्टा सामग्री जब्त

रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से सट्टा पट्टी लिखा हुआ कागज, रियलमी कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल फोन, सट्टा में प्रयुक्त नकद राशि 37,500 रुपये तथा एक चालू डॉट पेन जप्त किया है।

जुआ निषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज

थाना जूटमिल में आरोपी महिला के विरुद्ध अपराध क्रमांक 36/2025 के तहत धारा 06(ए), 7 छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम 2022 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस सट्टा रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर के साथ प्रधान आरक्षक क्लोस्टिका खरे, शिव वर्मा तथा आरक्षक धनेश्वर उरांव, शशिभूषण साहू एवं जितेश्वर चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी का सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सट्टा-पट्टी लिखने वालों और खाईवालों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि
“वे अवैध कारोबार को तत्काल बंद कर समाज की मुख्यधारा में लौटें। रायगढ़ पुलिस जुआ-सट्टा, अवैध शराब जैसी सामाजिक बुराइयों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।”


Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई