मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को महत्वपूर्ण राहत — धान खरीदी के लिए अतिरिक्त दो दिन की सुविधा

SHARE:


अतिरिक्त दिन 05 और 06 फरवरी 2026 को धान विक्रय की अनुमति

रायपुर । मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके तहत तीन श्रेणियों के किसानों को 05 और 06 फरवरी 2026 को अतिरिक्त दिन धान विक्रय की अनुमति दी गई है।

खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग का आदेश

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जारी पत्र में बताया कि पहले धान खरीदी की समय-सीमा 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक थी। अब विशेष परिस्थितियों में कुछ किसानों को अतिरिक्त दो दिन दिया गया है ताकि वे भी अपनी उपज सरकारी केंद्रों में बेच सकें।

विशेष अवधि किसके लिए निर्धारित

यह अतिरिक्त समय विशेष रूप से उन किसानों के लिए है:

जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद टोकन के लिए आवेदन किया, लेकिन सत्यापन नहीं हो पाया।

जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद आवेदन किया और सत्यापन के बाद उनका धान खरीदा गया।

जिन किसानों को 28, 29 या 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ, लेकिन किसी कारणवश वे धान विक्रय नहीं कर पाए।


किसानों की भीड़ और पिछड़े किसानों के लिए राहत

प्रदेशभर में बीते दो महीनों से धान खरीदी जारी रही। केंद्रों पर किसानों की बड़ी भीड़ देखी गई और कई जगहों पर अंतिम दिन 31 जनवरी तक टोकन के आधार पर धान खरीदी होती रही। बावजूद इसके, कई किसान वंचित रह गए। मुख्यमंत्री और सरकार ने इन्हीं वंचित किसानों को ध्यान में रखते हुए यह अतिरिक्त दिन निर्धारित किया है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई