मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को धान विक्रय में दो दिवसीय अतिरिक्त राहत

SHARE:

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में धान खरीदी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत दी गई है। इसके तहत 05 और 06 फरवरी 2026 को तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय की अतिरिक्त अवधि प्रदान की गई है।

तीन श्रेणियों के किसान लाभान्वित

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस अतिरिक्त अवधि का लाभ निम्नलिखित किसानों को मिलेगा:

1. वे किसान जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद टोकन के लिए आवेदन किया, लेकिन उनका सत्यापन नहीं हो पाया।


2. वे किसान जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद आवेदन किया और सत्यापन के बाद उनके पास धान पाया गया।


3. वे किसान जिन्हें 28, 29 और 30 जनवरी 2026 को टोकन मिला था, लेकिन किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए।



सुविधाओं की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित

किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बारदाना और हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

सरकार की प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता

राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी उपज के सुरक्षित एवं सुचारु विक्रय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई